फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक में जीएसटी और परिवहन विभाग के रवैये पर व्यापारी खासे उद्धेलित हुए। लोहाई रोड के राधा श्याम शक्ति मंदिर में हुयी बैठक में महिला व्यापार मंडल की जिलाध्यक्ष प्रीति तिवारी को भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने का स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कहा कि जीएसटी और परिवहन विभाग का रवैया ठीक नहीं है। कई स्तर से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुकेश गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुशील अग्रवाल, सुभाष वंसल, अर्चना वर्मा, पुष्पा अवस्थी आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...