फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 29 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने बताया कि जिले में यूरिया और डीएपी और एनपीके खाद की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले में इपको सहित 75 सहकारी उर्वरक बिक्री केंद्र सक्रिय हैं। 29 अक्तूबर को यूरिया 1177.000 मीट्रिक टन, एनपीके 978.000 मीट्रिक टन एवं डीएपी 674.000 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इसके साथ ही बफर में यूरिया 8179.000 मीट्रिक टन, एनपीके 1656.000 मीट्रिक टन, डीएपी 558.000 मीट्रिक टन उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त 1374.000 मीट्रिक टन कृभको डीएपी एवं 500.000 मीट्रिक टन एनएफएल की रेक दो दिन में प्राप्त हो रही है जिसे समितियों में सीधे रेक प्वाइंट से भेजा जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद में खाद की कोई कमीं नही है। पूर्व में सभी विकास खंडो में टीम गठित कर ब...