फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 23 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। एक ग्रामीण ने फतेहगढ़ कोतवाली में आशुतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इसके द्वारा घर में घुसकर गाली गलौज किया गया और जान से मारने की धमकी दी गयी। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

ई रिक्शा चोरी की रिपोर्ट फर्रुखाबाद।हाता रोशन खां बजरिया मोहल्ला निवासी जयसिंह ने मऊदरवाजा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि अज्ञात चोर उसका ई रिक्शा ले गये। पुलिस इसमें जांच कर रही है। इसके अलावा बहादुरगंज तराई मोहल्ला निवासी विनोद कुमार ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि बस स्टेंड के पास से मोबाइल और पर्स चोरी कर लिया गया।

दहेज के लिए प्रताड़ित करने में मुकदमा नवाबगंज। एक ग्रामीण ने थाने में मैनपुरी के एक गांव निवासी आलोक...