फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जहानगंज थाना क्षेत्र के भाऊ नगला गांव में जहरीले कीड़े के काटने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। भाऊ नगला निवासी सुभाष यादव दूध की पिकअप चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार सुबह करीब छह बजे सुभाष घर पर चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में सुभाष को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर अमन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी अंजू समेत परिवार के ...