Farrukhabad Kannauj News: जहरीले कीड़े के काटने से ग्रामीण की मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 16 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद, संवाददाता।थाना क्षेत्र के खिमसेपुर निवासी 50 वर्षीय रमेश चंद्र की जहरीले कीड़े के काटने से मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमेश चंद्र गांव के ही एक ग्रामीण का खेत बटाई पर लेकर खेती करते थे और ट्यूबवेल पर ही रहते थे। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: जहरीले कीड़े के काटने से वृद्ध किसान की मौतघटना का विवरण रविवार सुबह किसी समय उनके गर्दन पर जहरीले कीड़े ने काट लिया। इसके बाद वह ट्यूबवेल के अंदर तख्त पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। सुबह करीब नौ बजे रमेश चंद्र के भाई देवेंद्र का पुत्र हर्ष उन्हें खाना देने ट्यूबवेल पर पहुंचा। वहां रमेश को बेहोशी की हालत में देखकर उसने परिजनों को जानकारी दी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.