फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।जसमई से बजरिया जाने वाली सड़क जर्जर ही नहीं इसमें गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे हर दिन ई रिक्शा, ऑटो और बाइके गिर रही हैं। बारिश होने पर सड़क पर पानी चलता है इस पर वाहन सवार लोगों पर खतरा बढ़ जाता है। दुकानदारों राहगीरों ने जिलाधिकारी से इस ओर ध्यान देने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है यह समस्या एक दिन की नहीं हर दिन इससे लोगों को दो चार होना पड़ता है। लेकिन इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...