Farrukhabad Kannauj News: जसमई तिराहे पर डग्गामार वाहनों का कब्जा
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 15 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद,संवाददाता। शहर के व्यस्त जसमई तिराहे पर डग्गामार वाहनों की मनमानी से राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। टेंपो, मैजिक और अन्य सवारी वाहन सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर यात्रियों को बैठाते हैं, जिससे दिनभर यातायात बाधित रहता है। व्यस्त समय में हालात और खराब हो जाते हैं तथा वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण से लग रहा जामस्थानीय लोगों की समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि डग्गामार वाहन चालक निर्धारित स्टैंड पर जाने के बजाय सड़क पर ही वाहन रोककर सवारियां भरते हैं। एक वाहन के पीछे दूसरा वाहन खड़ा होने से सड़क संकरी हो जाती है और दोनों ओर से आने वाले वाहन फंस जाते हैं। कई बार जाम इतना लंबा हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.