फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जल जीवन मिशन ग्रामीण की टीम ने बुधवार को खानपुर ग्राम पंचायत में पाइप लाइन के ज्वाइंट सही कराये। कई स्थानों पर ज्वाइंट लीक होने से पानी बह रहा था और लोगों तक आपूर्ति नहीं हो रही थी। स्थानीय लोगों ने इसको लेकर जल निगम के अधिकारियों से शिकायत की थी। इसके बाद टीम ने यहां पहुंचकर कुछ स्थानों पर ज्वाइंट सही कराये। अभी भी कई स्थानों पर काम होना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई स्थानों पर ज्वाइंट सही करने के चक्कर में सडकें खोद दी गयी हैं। इसे भी टीम ने सही कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...