फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 28 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। कायमगंज टाउन बिजली उपकेंद्र के सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति गुरुवार को चार घंटे बाधित रहेगी। इस दौरान पुराने और जर्जर बिजली के पोल बदलकर नए पोल लगाए जाएंगे। उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक कार्यदायी संस्था की ओर से पोल बदलने का काम कराया जाएगा। इसके चलते विद्युत उपकेंद्र टाउन से जुड़े सभी फीडरों की आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान रोजाना होने वाली दो घंटे की रोस्टिंग अवधि की बिजली आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...