Farrukhabad Kannauj News: जर्जर पोल दे रहा हादसे को दावत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ क्षेत्र के रखा गांव में 33 हजार लाइन का जर्जर विद्युत पोल हादसे को दावत दे रहा है। गांव में पप्पूलाल के घर के सामने लगा बिजली का पोल नीचे से पूरी तरह जर्जर हो चुका है। पोल की हालत देखकर आसपास रहने वाले लोगों में डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पोल कभी भी गिर सकता है और इससे बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक लंबे समय से पोल नीचे से गलकर कमजोर हो चुका है। इसके बावजूद विद्युत विभाग की ओर से इसे बदलने की कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जर्जर पोल का जल्द निरीक्षण कराकर उसे बदलवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.