Farrukhabad Kannauj News: जर्जर इमारत की छत और छज्जा भरभराकर गिरा, टला बड़ा हादसा
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। शहर के सबसे व्यस्ततम किराना बाजार में मुख्य सड़क किनारे खड़ी जर्जर इमारत का छज्जा और छत का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि यह हादसा देर रात हुआ। अगर दिन के समय मलवा गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था और कई लोगों की जान पर बन सकती थी। शहर के मुख्य किराना बाजार की सड़क किनारे जिस इमारत का हिस्सा गिरा है वह लबे समय से जर्जर हालत में खड़ी है। इमारत की दीवारों में दरारें पड़ी हैं, छत का का कुछ हिस्सा पूर्व में भी गिर चुका है। कई बार लोगों ने इसकी शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार रात में अचानक इमारत के आगे का छज्जा और छत का कुछ हिस्सा भरभराकर नीचे सड़क पर आ गिरा। गिरने की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। घरों में लोगों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.