Farrukhabad Kannauj News: जयकारों से गूंजे मंदिर, भोलेनाथ के जलाभिषेक को उमड़ी भीड़
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 17 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। सावन के तीसरे सोमवार पर सोमवार को जनपदभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिरों में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में भी शिव आराधना को लेकर खास उत्साह दिखाई दिया। शहर के प्रमुख पंडाबाग मंदिर में सबसे अधिक भीड़ रही। सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं को लाइन लगाकर मंदिर में प्रवेश कराया गया, जिससे सभी को सुचारु रूप से दर्शन कराए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.