फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद , संवाददाता। जमीन बेचने से मना करने पर पिता को ईंट से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया। भतीजे ने आरोपित चाचा के खिलाफ हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है।अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पुलिस को रोहिला गांव निवासी 68 वर्षीय रामदास यादव की हत्या की जानकारी मिली। कोतवाली पुलिस गांव पहुंची तो पता चला कि रविवार रात रामदास को सोते समय उनके बेटे श्याम कुमार उर्फ रामू ने कुर्सी और ईंटों से वार कर मार डाला। यह भी पढ़ें- बेटे ने पिता को ईंट से मार डाला, फर्रुखाबाद में दिल दहलाने वाला मर्डर ...