Farrukhabad Kannauj News: जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का आरोप
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 11 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। सादिकपुर गांव में आबादी की जमीन पर जबरन कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव सादिकपुर निवासी श्याम सुंदर ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि गांव में उनकी आबादी की जमीन है। उनके ताऊ के बेटों ने अपने हिस्से में मकान बना लिया है, जबकि पास ही परिवार की कुछ जमीन खाली पड़ी है। पीड़ित का आरोप है कि खाली पड़ी और उनकी हिस्से की जमीन पर अब जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही हैं। जब उन्होंने इस कब्जे का विरोध किया, तो वहां पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। पीड़ित ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना पुलिस कहा कि मामले में जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.