Farrukhabad Kannauj News: जमीन के बंटवारे के लिए की मारपीट
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 23 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। नगला गुलरिया निवासी एक ग्रामीण ने जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में बताया कि 9 अगस्त दोपहर तीन बजे परिवार के चार लोग उनके दरवाजे के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने डंडों से उनके साथ मारपीट की। बचाने आए दो लोगों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे दोनों को चोटें आईं। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Pakur News: जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, दो पक्षों ने कराया मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.