Farrukhabad Kannauj News: जमीन के नाम पर 4.80 लाख हड़पे
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। एक ग्रामीण ने जमीन के बैनामे के नाम पर लाखों रुपये लेने के बाद न तो रजिस्ट्री करने और न ही रकम वापस करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में फायरिंग और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव दल्लू नगला निवासी जोगराज ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया कि लुखड़ापुर निवासी राकेश यादव वर्तमान में कायमगंज के मोहल्ला मेहंदीबाग में रहता है। उससे चार बीघा जमीन 10 लाख रुपये में खरीदने का सौदा किया था। आरोप है कि बयाने के रूप में और बाद में अलग-अलग तिथियों में कुल 4.80 लाख रुपये आरोपी को दे दिए गए थे। शेष 5.20 लाख रुपये बैन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.