फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। सुल्तान नगर गांव निवासी गुलाब सिंह 1 अक्टूबर की शाम लगभग 7:30 बजे गांव से लगभग दो सौ मीटर दूर स्थित अपने धान के खेत देखने गए थे तभी अचानक पीछे से किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला बोल दिया l गुलाब सिंह ने अपना बचाव करते हुए टॉर्च को उस जानवर के मुंह पर मार दी l शोर गुलसुन आसपास के लोग भी आ गए तो उक्त जानवर भाग गया l जंगली जानवर के हमले से गुलाब गुलाब सिंह के पीठ में खरोच के निशान हो गए l गुलाब सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना उपचार कराया l गुलाब सिंह ने बताया कि अंधेरा होने के कारण वह ठीक से देखा नहीं पाया l इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...