फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 6 -- Farrukhabad Kannauj News: संकिसा, संवाददाता।महिला के साथ मारपीट की गयी और छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए गए। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही आठ लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप है कि महिला की बहू के साथ भी मारपीट की गयी। छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिये गये। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना संकिसा चौकी प्रभारी को दी गयी है। इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी। करंट लगने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत

मोर की मौत नवाबगंज।रायपुर गांव में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मोर की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर वन विभाग की...