Farrukhabad Kannauj News: छप्पर में मफलर के सहारे फंदे पर लटका मिला युवक का शव
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में सोमवार सुबह एक युवक का शव फंदे पर लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। युवक ने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर पशुओं को बांधने वाले स्थान पर छप्पर में लगे बांस के सहारे मफलर से फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की। कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के कोटिया गांव निवासी आदेश कुमार यादव ने सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके जीजा आदित्य उर्फ सुनील यादव (32) निवासी अभयपुर, थाना मोहम्मदाबाद ने घर से करीब 100 मीटर दूर पशुओं को बांधने वाले स्थान पर छप्पर में लगे बांस के सहारे मफलर से फांसी लगा ली है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की पीआरवी मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.