फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 28 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।शहर में एक समय छपाई की एक सैकड़ा से अधिक इकाइयां संचालित थी। लेकिन गंगा नदी नजदीक होने के कारण छपाई इकाइयों पर शिकंजा कसा जाता रहा है। इसलिए अब आधा सैकड़ा के आसपास ही छपाई इकाइयां ही शेष रह गई है जो संचालित हैं। अब इन इकाइयों को बेहतर ढंग से संचालित कराने को सर्व शुरू कराया जाएगा। इकाइयों को बंद करने की नौबत न आए इसके लिए इकाइयों से निकलने वाले पानी का समाधान भी कराया जाएगा। वन विभाग कार्यालय में एक महत्पूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई जल निगम, सिंचाई विभाग, जल निगम नगरीय, वन विभाग, विद्युत विभाग, जिला उद्योग केंद्र से अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- नदी संरक्षण के लिए जनभागीदारी को सशक्त बनाने का निर्दे...