फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 12 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता।श्री रामलीला मंडल की वार्षिक बैठक में नई कमेटी का चुनाव हुआ। इसके साथ ही इस बार की रामलीला को और अधिक भव्य बनाये जाने पर जोर दिया गया। एसबीआई गली के एक गेस्ट हाउस में हुयी बैठक के दौरान सर्वसम्मति से मिथलेश अग्रवाल को संरक्षक चुना गया। जबकि विचार विमर्श के बाद लालजी टंडन को अध्यक्ष बनाये जाने पर भी सहमति बनायी गयी। इस तरह से छठी बार लालजी टंडन अध्यक्ष बनाये गये। दीपक सक्सेना तीसरी बार मंत्री चुने गये। कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, लेखा परीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता बनाये गये । इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने रामबारात और रामलीला के अभिनय को लेकर चर्चा की। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: कुरमैचा रामलीला समिति के बने पदाधिकारी सभी ने रामबारात को भव्यता से निकाले जाने पर ...