Farrukhabad Kannauj News: चोरी में चार गिरफ्तार, जेवरात और नकदी बरामद
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 2 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज। थाना कमालगंज पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3500 रुपये की नगदी बरामद करने का दावा किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामले की जांच पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त को शास्त्री नगर कस्बा निवासी प्रीती ने थाना कमालगंज में तहरीर देकर घर में चोरी होने की सूचना दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में जानकारी मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने चार आरोपियों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ोतरी की गई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.