Farrukhabad Kannauj News: चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। चोरी की बाइक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उपनिरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि जटपुरा मोहल्ला निवासी महेंद्र कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में एक बाइक चोरी हो गयी थी। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी के चलते इसके पकड़ लिया गया है। महेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब 12 दिन पहले अस्पताल से बाइक चोरी की थी और अपने परिचित के घर खड़ी कर दी थी। बाइक को ठिकाने लगाने जा रहा था तभी पकड़ गया। उपनिरीक्षक ने बताया कि चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.