फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 26 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एलईडी , एसी, स्टेबलाइजर तथा नकद 1165 रुपये बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि चोरी के अन्य सामान की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मऊदरवाजा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया 23 जुलाई को थाना गांव नेकपुर निवासी श्री...