फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 5 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कर्बला में शहीद हुए इमाम हुसैन व उनके 72 साथियों का चेहल्लुम मनाया गया। चेहल्लुम के मौके पर अलम जुलूस निकाला गया और मातम किया गया। कर्बला से लेकर घरों तक फातिहा का दौर चलता रहा। हजरत इमाम हुसैन व कर्बला में शहीद हुए 72 अन्य शहीदों का चेहल्लुम मंगलवार को बड़े ही अकीदत के माहौल में मनाया गया। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों के मुस्लिम इलाको में गमगीन माहौल रहा। पुरानी सब्जी मंडी से चेहल्लुम जुलूस उठाया। हाथों में अलम और अली असगर के डोले के साथ हुसैन के शैदाई कदीमी रास्तों से होते हुए पहले नजफ पहुंचे और इसके बाद कर्बला पहुंचे। कर्बला में हुसैन के शैदाइयों ने हजरत इमाम हुसैन, हजरत अब्बास, जैनब सकीना आदि को याद करते हुए जोरदार मातम किया। इस मौके पर महिलाओं ने भी मातम कि...