Farrukhabad Kannauj News: चेन लूटकांड में खंगाले कैमरे, नहीं लगा कोई सुराग
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 25 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। टेंपो में बैठकर ड्यूटी पर जा रही महिला लिपिक रश्मि गुप्ता से चेन चोरी होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस को आशंका है कि कन्नौज में टप्पेबाजी करते पकड़ी गई महिलाओं के साथियों ने ही घटना को अंजाम दिया था। मामले में क्षेत्राधिकारी नगर अभय वर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई हैं। सोमवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर टेंपो के संभावित मार्गों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। महिला लिपिक रश्मि गुप्ता निवासी आवास विकास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 अगस्त को वह अपने आवास से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। करीब 10:10 बजे वह फतेहगढ़ चौराहे पर पहुंचीं। इसी दौरान टेंपो में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.