Farrukhabad Kannauj News: चीफ फार्मासिस्ट का हृदय गति रुकने से टूटी सांस
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 14 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल के स्टोर इंचार्ज चीफ फार्मासिस्ट अरविंद प्रजापति का मंगलवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। उनकी असामयिक मृत्यु से अस्पताल के डॉक्टरों, फार्मासिस्टों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ में गहरा दुख व्याप्त हो गया। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में अस्पताल कर्मी इमरजेंसी पहुंच गए। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.