फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 23 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाताRs.। अलीगंज रोड पर कैसर खां अड्डे के पास बाइक की टक्कर से चीनी मिल कर्मी के मामले में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक लोकेन्द्र यादव की पत्नी कल्पना देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया उनके पति 18 अक्तूबर को गांव में अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। दोपहर करीब दो बजे लौटते समय कैसर खां अड्डे के पास एक मार्केट के सामने तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...