फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। माध्यमिक विद्यालयी फर्रुखाबाद जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबलों में कई एथलीट छाए रहे। चित्रा, रागिनी, नव्या और अंकित ने चैंपियनशिप जीत कर जलवा बिखेरा। फतेहगढ़ स्टेडियम में प्रतियोगिता के आखिरी दिन जीत के लिए खूब पसीना बहाया। कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर चार खिलाड़ियों को जोन चैंपियन घोषित किया गया। इनमें रमानंद बालिका इंटर कॉलेज की चित्रा, दयानंद इंटर कॉलेज की रागिनी, एनएकेपी बालिका इंटर कॉलेज की नव्या और क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के अंकित चैंपियन खिलाड़ी घोषित किए गए। मुख्य अतिथि वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और लेखाधिका...