Farrukhabad Kannauj News: चालान को लेकर पुलिस और साधु-संतों में जमकर हुई नोकझोंक
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद । गंगा स्नान के चलते बुधवार को ढाईघाट पर लंबा जाम लग गया । इस बीच चालान को लेकर पुलिस और साधु-संतों में जमकर नोकझोंक हो गई। गुरु पूर्णिमा पर्व पर बुधवार को ढाई घाट पर स्नान को लेकर सुबह से ही भीड़ रही। भारी भीड़ के चलते ढाईघाट मार्ग पर जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। ढाई घाट पुल पर करीब दो घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। तीन किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं। धूप में जाम में फंसे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे जलालाबाद से आए एक साधु के शिष्य का ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा द्वारा चालान काटने की बात कहने पर विवाद खड़ा हो गया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: गुरु पूर्णिमा पर ढाई घाट में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कोलाघाट पुल पर लगा जाम जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.