फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज। अलग-अलग स्थानों पर चार लोगों ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। नगर के मोहल्ला बगिया निवासी युवती, क्षेत्र के गांव ललई निवासी किशोर, कम्पिल क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी महिला व क्षेत्र के गांव लालबाग निवासी युवती ने संदिग्ध हालात में कीटनाशक पदार्थ पी लिया। उल्टियां होने पर परिजनों को जानकारी हुई। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी लाये जहां प्राथमिक इलाज के बाद नन्ही देवी व राना बेगम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...