Farrukhabad Kannauj News: चार मंजिल में बने मकान, आग लगी तो खतरे में जान
फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 16 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद, संवाददाता। कानपुर के राधिका अपार्टमेंट में आग से दो लोगों की मौत के बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने हैवतपुर गढ़िया स्थित चार मंजिला कांशीराम कॉलोनी की पड़ताल की तो सुरक्षा के इंतजामों की पोल खुल गई। 1296 आवासों में रहने वाले पांच हजार से अधिक लोगों की जिंदगी खतरे के साये में है। न आग बुझाने के इंतजाम, न इमरजेंसी गेट और न ही वैकल्पिक सीढ़ियां। ऐसे में यहां रह रहे लोगों की सुरक्षा राम भरोसे है। हैवतपुर गढ़िया स्थित चार मंजिला कांशीराम कॉलोनी में 1296 आवासों में पांच हजार से अधिक लोग निवास करते हैं। कॉलोनी के अंदर ब्लॉकों में आग बुझाने का कोई भी इंतजाम नहीं है । कॉलोनी में सबसे बड़ी खामी यह है कि हर ब्लॉक में केवल एक ही तरफ सीढ़ियां बनी हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.