फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Farrukhabad Kannauj News: कायमगंज, संवाददाता। पितृपक्ष में आयोजित होने वाले 264 साल पुराने सांझी महोत्सव की परंपरा के तहत अंतिम दौर में गुरुवार देर रात शीतल सांझी मंडल की ओर से भव्य शिव बारात निकाली गई। करीब चार दर्जन झांकियों और 18 डीजे के साथ निकली बारात को देखने के लिए सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब एक सैकड़ा पुलिस कर्मी तैनात रहे। बारात देर रात करीब दो बजे बजरिया से शुरू हुई। भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी के साथ भगवान जगन्नाथ, मां दुर्गा, खाटू श्याम, भगवान राम और इस्कॉन टेंपल की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बहजोई से आए कलाकारों के नृत्य ने भी दर्शकों का मन मोह लिया। बारात में ब्रह्मा, विष्णु, नारद, शुक्र, शनि और चंद्रदेव सहित विभिन्न देवी-देवताओं की झांक...