Farrukhabad Kannauj News: चकबंदी प्रक्रिया रोकें, मुकदमे वापस लिए जाएं
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज।भारतीय किसान यूनियन टिकैत की एक बैठक में बराकेशव गांव की चकबंदी का मामला जोरदार ढंग से उठाया गया। चकबंदी कर्मियों द्वारा किसानों से की गयी अभद्रता और जो मुकदमा दर्ज कराया गया है उसे वापस लिये जाने की आवाज उठाई गई। कहा गया कि बराकेशव में किसानों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। इस बीच आस-पास के किसान भी पहुंचे। जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि एक माह में किसानों के ऊपर दो मुकदमे दर्ज किए गण् हैं, यह ठीक नहीं है। चकबंदी प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की। धरना प्रदर्शन के दौरान गोपी शाक्य, छविनाथ शाक्य, अरविंद शाक्य, लक्ष्मीशंकर जोशी, सोनू सोमवंशी, अजीत सिंह, सुशील दीक्षित आदि की मौजूदगी रही। यह भी पढ़ें- अनियमितता का आरोप लगा किसान संघ ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.