Farrukhabad Kannauj News: चकबंदी के विरोध में चलता रहा धरना
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। बराकेशव गांव में चकबंदी के विरोध में जो धरना प्रदर्शन शुरू हुआ है वह बुधवार को भी जारी रहा। चकबंदी को खत्म कराये जाने की आवाज उठायी गयी है। कहा गया है कि किसानों पर जो मुकदमे दर्ज हुये उनको वापस लिया जाये। किसान नहीं चाहते हैं कि चकबंदी हो। फिर इसकी पहल क्यों हो रही है। प्रशासन पर भी किसानों ने निशाना साधा। धरना प्रदर्शन मे बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ महिलाएं मौजूद रहीं। चकबंदी को लेकर आर पार की लड़ाई का एलान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.