Farrukhabad Kannauj News: घर से गैस सिलेंडर के साथ सामान ले गए चोर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 7 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। करनपुर गांव निवासी इन्द्रपाल मंगलवार की रात घर में सोए हुए थे, रात किसी चोर ने घर में रखे गैस सिलेंडर व दो मोबाइल फोन चोरी कर लिए। इंद्रपाल ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इंद्रपाल ने यूपी 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने जांच पड़ताल की। बुधवार सुबह थाने पहुंचकर इंद्रपाल ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांचकर कार्यवाही करने का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.