फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 8 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद।कादरीगेट थाना के पांचालघाट सोता बहादुरपुर के एक युवक ने महिला थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। उसका आरोप है कि पत्नी मय जेवरात मायके चली गयी। उस ने बताया कि उसका विवाह जनपद शाहजहांपुर की एक युवती के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही पत्नी कलह करने लगी। इस पर ससुर को बुलाकर पूरी बात बतायी गयी। इस पर वह मार्च में अपनी पुत्री को लेकर चले गये। 19 अप्रैल को मां बीमार होने के कारण मसेनी चौराहे के एक अस्पताल में भर्ती थी। इसी दौरान पत्नी के मायके वाले आये और सोने चांदी के अलावा 3500 रुपया अलमारी से लेकर चले गये। पत्नी को भी साथ ले गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...