फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला मित्तू कूंचा के वंदना दीक्षित के घर फिर से खुशियां लौट आए हैं। आठ दिन से लापता तोता मिट्ठू आखिरकार परिवार को मिल गया। तोते के लौटते ही जिस घर में सन्नाटा पसरा था, वहां एक बार फिर खुशियों भरा माहौल है। परिवार ने भावुक होते हुए कहा कि अब उनकी दिवाली होगी। वंदना दीक्षित डेढ़ साल पहले मिट्ठू को लाई थीं। उन्होंने उसे सिर्फ पक्षी नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह पाला है। मिट्ठू, वंदना को मिट्ठू की मम्मी कहकर पुकारता है। छोटी बेटी आयुषी के साथ समय बिताता है। एक नवंबर को मिट्ठू अचानक घर से उड़ गया। उसी दिन आयुषी का जन्मदिन था लेकिन मिट्ठू के गम में परिवार ने जश्न नहीं मनाया। वंदना ने तो गम में तीन दिन तक खाना तक नहीं खाया। परिवार ने शहर भर में पोस्टर लगवाए इनाम...