Farrukhabad Kannauj News: घर में बिना बताए कहीं चली गई पुत्रवधू
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 11 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। कोतवाली कायमगंज के एक गांव निवासी महिला अपनी पुत्रवधू व उसके दो वर्षीय पुत्र को साथ लेकर थाना क्षेत्र के एक गांव अपने मायके आई थी। शुक्रवार सुबह पुत्रवधू अपने दो वर्षीय पुत्र को साथ लेकर घर में बिना बताए कहीं चली गई। देर शाम तक पुत्रवधू जब घर नहीं लौटी तब महिला व उसके मायके के लोगों ने आसपास अपनी पुत्रवधू की तलाश की लेकिन पुत्रवधू का कोई पता नहीं चला। थाना पुलिस को महिला ने अपनी पुत्रवधू के लापता होने की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- महिला और पुत्र की गुमशुदगी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.