Farrukhabad Kannauj News: घर में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 31 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। राजेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर में 18 वर्षीय छात्रा का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया और साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया। पुलिस के अनुसार 29 जुलाई को यूपी-112 पर सूचना मिली कि बदनपुर गांव में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। मृतका 18 वर्षीय नैंसी, पुत्री धनपाल, निवासी ग्राम बदनपुर थी। वह कक्षा 12 की छात्रा थी। प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि नैंसी मानसिक बीमारी से पीड़ित थी और उसे समय-समय पर दिमागी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.