फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। एक गांव में युवक का पत्नी से झगड़ा हो गया। धमकी देकर वह घर से निकाल। बोला काली नदी में डूबने जा रहे हैं। इस पर ग्रामीणों को पता चला तो नदी की ओर दौड़कर युवक को पकड़ लिया और घर ले आये। इस बीच मदनपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस पहुंच गयी। पुलिस के जाने के बाद युवक रस्सी लेकर बाग में पहुंचा और जान देने का प्रयास किया लोगों ने बचा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...