Farrukhabad Kannauj News: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, पांच पर मुकदमा
फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Farrukhabad Kannauj News: मोहम्मदाबाद। करथिया गांव में घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी पंचम ने तहरीर में बताया कि 29 सितंबर की शाम वह पत्नी, बच्चों और मां के साथ घर पर था, तभी धर्मवीर, श्यामवीर, रामवीर, देवा और करन घर में घुस आए। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके, पत्नी और मां के साथ मारपीट की, जिससे दोनों महिलाओं को चोटें आईं। आरोपियों ने घर का सामान भी तोड़ दिया और ग्रामीणों के पहुंचने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.