फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: कंपिल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि 31 अगस्त की रात करीब 11 बजे वह घर पर थी तभी पुष्पेंद्र घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर सुनकर उसका पति जाग गया और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि आरोपित ने किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पुष्पेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर महिला से की अश्लीलता, कपड़े फाड़े थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...