फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 4 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म किया गया उसे जान से मारने की धमकी दी गयी। घटना में दो लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस इसमें जांच कर रही है। एक महिला ने मऊदरवाजा थाने में एक गांव के रहने वाले आकाश समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। इसमें जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...