फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 22 -- Farrukhabad Kannauj News: कमालगंज। रामपुर माझगांव निवासी समरपाल ने सर्वेश समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने एकराय होकर उसके घर में घुसकर उसके व उसके परिजनों के साथ झगड़ा किया। जान से मारने की धमकी दी। कुर्सी के साथ अन्य सामान तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...