फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 3 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। थाना नवाबगंज के गांव परिउली खरदाई निवासी गुड्डी देवी के घर में गुरुवार को दोपहर करीब 3 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि आग पर काबू पाने से पहले घर में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़िता के मुताबिक आग में एक बेड, दो पंखे, एक मिक्सी, कुर्सी समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना में करीब 70 हजार रुपये की गृहस्थी जलने का अनुमान बताया जा रहा है। अचानक लगी आग से पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन से मौके पर जांच कराकर आग से हुए नुकसान का आकलन कराने और आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की गई है। घटना के बाद ग्रामीण...