फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 6 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। जानकीपुर गॉव में रविवार को मुख्य मार्ग किनारे बनी एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। आग में गरीब परिवार की करीब 50 हजार रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण बिजली के मीटर में हुई स्पार्किंग बताया जा रहा है। जानकीपुर निवासी सीताराम की निजी जमीन पर मुख्य सड़क के किनारे झोपड़ी बनी हुई थी। झोपड़ी के पास ही बिजली का मीटर लगा था। रविवार को अचानक मीटर में तेज स्पार्किंग हुई और उससे निकली चिंगारी ने पास रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। झोपड़ी से आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प...