फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज। सिरोली गांव निवासी रामानंद के मुताबिक वह घर पर बैठे थे। तभी उसी समय गांव के ही निवासी एक युवक रंजिश को लेकर गाली गलौज करना लगा। विरोध करने पर युवक ने रामानंद को लाठी से पीट दिया। मारपीट में रामानंद चोटिल हो गया। थाना पुलिस को रामानंद ने नामजद युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...