Farrukhabad Kannauj News: घर के कमरे में फांसी लगाकर युवती ने कर ली खुदकुशी
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- Farrukhabad Kannauj News: शमसाबाद, संवाददाता। घर के कमरे में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दूसरी मंजिल के कमरे का जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हंसापुर गौराई गांव निवासी सतीश चंद्र की 18 वर्षीय बेटी सोनी ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने दरवाजा भी बंद कर लिया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं निकली तो परिजनों ने झांककर देखा। इस पर वह फांसी के फंदे पर लटकी थी। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बड़ा गुईरा में युवती ने लगाई फांसी शोर शराबा हो गया और गांव के लोग एकत्र हो गये। ताऊ शिवाजी राजपूत ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। फैजबाग चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.