फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 10 -- Farrukhabad Kannauj News: फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में संचालित विभिन्न कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए। स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी का अभियान है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्थाई व्यवहार परिवर्तन की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए तथा ग्राम पंच...